About Me

- Name: Dharmendra Kumar (Mediabharti Web Solutions)
- Location: Faridabad, Haryana, India
पत्रकारिता में मेरे करियर की शुरुआत 'दैनिक जागरण' से साल 2001 में हुई और उसके बाद 'अमर उजाला' से होते हुए मेरी यात्रा 'नवभारतटाइम्स.कॉम' तक पहुंची। फिलहाल मैं एनडीटीवी समूह की हिन्दी वेबसाइट 'एनडीटीवीखबर.कॉम' से जुड़ा हुआ हूं। साल 2002 में मैंने 'मीडियाभारती.कॉम' को लॉन्च किया। इंटरनेट पर मौजूद ई-पत्रिकाओं में इसका महत्वपूर्ण स्थान है। इसमें कई ऐसी सेवाओं का समावेश किया गया है जिनसे न सिर्फ एक जानकारीयुक्त वेबसाइट के रूप में इसे जाना जाता है, बल्कि कई अन्य प्रयोजनों के लिए भी इंटरनेट खंगालने वालों को यह आकर्षित करती है। इसके अलावा, 'मीडियाभारती वेब सोल्युशन्स' के तहत अन्य वेबसाइटों को आधारभूत सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। साल 2007 में मीडियाभारती सिंडिकेशन सर्विस की स्थापना की गई जिसके तहत कई पत्रिकाओं और वेब पोर्टलों को नियमित प्रकाशन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। साल 2009 में प्रसिद्ध पत्रकार बृज खंडेलवाल के साथ 'आगराटुडे.इन' का प्रकाशन आरंभ किया। साल 2011 में उभरती प्रतिभा रजत वार्ष्णेय के साथ 'कड़ाही.कॉम' का प्रकाशन प्रारंभ किया। इन सबके अलावा मैं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा संचालित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया निर्माण प्रबंधन परास्नातक पाठ्यक्रम (ऑनलाइन पत्रकारिता) हेतु शिक्षण कार्य से भी जुड़ा हुआ हूं।
